प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) बीते सोमवार को लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हटिया से एक बाईक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बाईक मालिक थाना क्षेत्र के कुम्हारभांजा निवासी स्टीफन मुर्मु ने थाना में आवदेन देकर खोजबीन का गुहार लगाया है। उन्होंने आवदेन में लिखा है कि बाईक संख्या जेएच 16सी 5877साप्ताहिक हटिया लिट्टीपाड़ा में सड़क के किनारे रखकर सब्जी खरीदने लगा। जब सब्जी खरीद कर पहुंचा तो बाईक गायब पाया। काफी खोजबीन किया परंतु कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बाईक चोरी होने का आवदेन मिला है। इस संदर्भ में कांड संख्या 11/24दर्ज़ कर आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं।





