Search

May 11, 2026 7:10 pm

नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात ट्रक चालकों के साथ की लूटपाट।

ट्रकों के साथ राहगीर भी हुए नकाबपोश के शिकार।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया से गणपुरा जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर खक्सा गांव से पहले पुलिया के पास बुधवार की रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों के साथ सड़क पर लूट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के तीन ट्रक लेकर चालक देर रात्रि को गिट्टी लोड करने के लिए खक्सा एवं गोलपुर पहाड़ की ओर जा रहे थे,तभी खक्सा गांव के पास करीब आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश बदमाश पूर्व से घात लगाए सड़क किनारे खड़े थे ,जैसे ही तीनो ट्रक खक्सा की ओर गुजरने लगा तभी बदमाशो ने सड़क पर जाकर तीनो ट्रकों को रोका और ड्राइवर के साथ मारपीट एवं छिनतई की और भाग गए।घटना की खबर सुनकर गुरुवार को महेशपुर एस डी पीओ विजय कुमार ने घटना स्थल पहुंच कर घटना की मुआयना किया और पाकुड़िया थाना के पुलिस पदाधिकारीयों को जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया । साथ ही पुलिस पदाधिकारीयों को रात्रि गस्ती बढाने का निर्देश दिया । घटना के बाद तीनों ड्राइवर ने पाकुड़िया थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।घटना में पीड़ित बीआर 09 जेए 9467 के ट्रक चालक मिथुन कुमार जिला बेगूसराय निवासी ने बताया कि कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर 85 हजार रुपये नकद छीन लिया है। वहीं बीआर 09 जेए 8360 ट्रक के ड्राइवर राम कुमार जिला बेगूसराय निवासी ने बताया कि बदमाशो ने ट्रक रोककर उनसे 70 हजार रुपये नगदी और एक रेडमी मोबाइल और ट्रक संख्या बीआर 09 जे सी 5053 ट्रक के ड्राइवर रबीन्द्र यादव जिला मुंगेर निवासी ने बताया कि ट्रक रोककर बदमाशो ने उनसे मारपीट की और नगद 29 हजार रुपये छीन लिया है। घटना को लेकर ट्रक मालिकों और ड्राइवर में डर का माहौल बना हुआ है।इस घटना के बावत पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

img 20240321 wa00522554821015428891853

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!