Search

October 26, 2026 4:19 am

लुत्फुल हक के क्रशर में हुई लूट कांड का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया खुलासा

पांच में से दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नगद राशि और बाइक सहित हथियार भी बरामद।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): बीते 14 मार्च को सितपहाडी स्थित पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के क्रशर में हुई लूट कांड की खुलासा करने में हिरणपुर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर सफलता पाई है। इस कांड के पांच अपराधियो में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया। थाना में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि 14 मार्च की अहले सुबह तीन से चार बजे के बीच लुत्फुल हक के क्रशर में चार अपराध कर्मियों के द्वारा हथियार के बल पर करीब 1.70 लाख रुपये की लूट की गई थी। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी व अन्य सूत्रों के माध्यम से पता चला कि इस कांड में कुल पांच अपराध कर्मी शामिल थे। जिसमें बंगाल मुरारोई थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोडीया निवासी मिहिर ठाकुर , चन्दन साहा व सिंटू साहा के साथ- साथ हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के मिलन मण्डल व दर्शन मण्डल शामिल थे। इसमे से पुलिस ने गोपालपुर में छापेमारी कर मिलन मण्डल व दर्शन मण्डल को दोनो के घरों से गिरफ्तार किया। जिसमे मिलन मण्डल के घर से गमछी व चप्पल के साथ -साथ दर्शन के घर से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या जेएच 16 जी 0426, हेलमेट व लुटे गए राशि मे से 18300 रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने ढोडीया में मिहिर ठाकुर के घर मे छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त खुखरी , एक हेलमेट , एक जैकेट व रांगा थाना क्षेत्र में बीते 15 दिन पूर्व उक्त अपराधियो द्वारा लुटे गए चांदी के करीब 500 ग्राम जेवर व सिक्के बरामद किया गया। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी नवीन कुमार , एसआई अंशु कुमार उपाध्याय , एसआई गोपाल कुमार महतो , आरक्षी अशोक कुमार दास , अनिल कुमार साहा आदि शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!