Search

October 26, 2026 4:27 am

एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे जिले के खिलाड़ियों ने जीता एक स्वर्ण दो रजत एवं दो कांस्य पदक।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में आयोजित 17 वी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स कुमैठा स्टेडियम देवघर में आयोजित की गई ।प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंडर 16 बालिका वर्ग में
सरस्वती मुर्मू~हाई जंप 1.30 मी रजत पदक,बिट्टी हेंब्रम~जैवलिन थ्रो स्पर्धा 20.95 मी कांस्य पदक,अंडर 20 बालिका वर्ग में सानिया पंडित~ 100 मी. स्पर्धा 14.3 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, सानिया पंडित 200 मी स्पर्धा मैं 29. 21 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक, बालिका वर्ग फूल कुमारी मढैया 5000 मी स्पर्धा की दूरी 24.51 सेकंड में पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि जिले से कुल 18 सदस्य खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में पाकुड़ स्पोर्ट्स अकैडमी तथा खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र मैं प्रशिक्षण प्राप्त करती है।सभी खिलाड़ियों को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार,पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह,पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक पांडे,प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल, मृणाल चौरसिया, नारायण चंद्र रॉय ,प्रशिक्षक राजेश कोल, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक अक्षय बाबरी,फुटबॉल प्रशिक्षक सयमोल सोरेन ,आदि जिले के खेल प्रेमी ने बधाई दी है ।

img 20240322 wa0008573434459202333007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!