Search

May 11, 2026 2:06 pm

बजरंगदल के विभाग संयोजक संदीप ने किया रक्तदान, बच्ची की बची जान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत अमृत राजवंशी के 4 वर्षीय पुत्र जो की रक्त की कमी की वज़ह से सदर अस्पताल में इलाजरत है वह बच्चा थेलेसिमिया नामक एक बीमारी से जूझ रहा है बताते चले कि थेलेसिमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमे की शरीर में रक्त का बनना बंद हो जाता है और लगभग 20 से 25 दिनों में रक्त की कमी होने लगती है, बच्चे के परिजन काफी समय से उक्त रक्त समूह को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच इसकी जानकारी बजरंगदल के जिला संयोजक प्रतीक कुमार को मिली तत्पश्चात उन्होंने बजरंग दल के साहिबगंज विभाग के विभाग संयोजक संदीप मंडल जी से संपर्क किया और सारी बात बताई तत्पश्चात संदीप ने खुद रक्तदान करने की बात कही और रक्त अधिकोष में आकर रक्तदान किया,रक्तदान करने के पश्चात उस बच्चे के परिजनों ने संदीप और बजरंगदल का धन्यवाद किया जिसके वजह से उन्हें तुरंत रक्त की जरूरत पूरी हो गई,रक्तदान करने के बाद संदीप ने पाकुड़ के युवा वर्ग से भी रक्तदान करने की अपील की उन्होंने बताया की ये उनका सातवां रक्तदान था आगे भी वो जरूरत पर रक्तदान करते रहेंगे इस दौरान रक्त अधिकोष में बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!