Search

October 24, 2026 1:39 pm

बालू घाट से ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने दो को पकड़ा।

पश्चिम बंगाल के डाकबंगला से पुलिस ने किया ट्रैक्टर को बरामद।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के सिमपुर बालू घाट से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक पार्थो रविदास ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर दो लोगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । दर्ज शिकायत मे उल्लेख किया गया है कि मेरा ड्राईवर अरूण माल दो अप्रेल दोपहर को ट्रैक्टर मे बालू लौड के लिए सीमपुर घाट में वाहन लगाकर खाने के लिए घर चला गया । वापस लौटने पर बालू घाट से ट्रैक्टर गायब था । ड्राइवर से पुछताछ में बताया कि वह खापूर निवासी अपने दोस्त अजफारूल शेख को गाडी का चाभी दिया था । खोजबीन के दौरान पता चला कि अजफारूल शेख और साहेब शेख मिलकर ट्रैक्टर चोरी के नियत से लेकर फरार हो गया । पुलिस केस दर्ज कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही पुलिस पश्चिम बंगाल के डाकबंगला से ट्रैक्टर बरामद कर महेशपुर थाना ले आई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!