अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं इफ्तार पार्टी का भी आयोजन हुआ । सभी लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए । बैठक में विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी साईमन मरांडी ने लोगों को ईद पर्व शान्ति पूर्व मनाने की अपील किया । सभी ईदगाह स्थलों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात किए जाएंगे । वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि असमाजिक तत्वों एवं शोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी । मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी , गौतम साह , शेखावत मियां , जहांगीर अंसारी , अली अहमद , मैनुद्दीन मियां , लाल बाबू अंसारी , लाल मोहम्मद सहित पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।






