आगलगी स्थल का किया अवलोकन।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने सोमवार को सुदूरवर्ती गांव कालाझोर में पहुंचकर लोगो की समस्याओं को सुनी व जर्जर पड़े चापानलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मती कार्य प्रारम्भ किया। बीते 31 मार्च को दैनिक जागरण में हिरणपुर में झरने की पानी से बुझा रहे पानी की प्यास शीर्षक पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसको लेकर बीडीओ ने गांव के माझी टोला व विरटोला में जाकर लोगो से जलसमस्या को लेकर विस्तृत जानकारी लिया। लोगो ने बताया कि चापानल खराब रहने से हम झरने की पानी पीने को विवश है। जहां बीडीओ ने जलसंकट को देखते हुए खराब पड़े चापानलों की मरम्मती कार्य तुरन्त प्रारम्भ कराया। वही आग से पीड़ित परिवार से भी मिले । बीडीओ ने गांव में संचालित कीटनाशी छिड़काव कार्य का भी जायजा लिया व कर्मियों को दिशानिर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर वोटर कार्ड को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष हो चुके सभी लोगो का बनाना है। इस दौरान कई लोगो ने वोटर कार्ड न होने की बात बताने पर बीडीओ ने बीएलओ को तुरन्त जोड़ने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी को वोटर कार्ड बनाने की अपील किया। उन्होंने पेंशन योजना में 50 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो का नाम जोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद बीडीओ ने गांव में स्थित मध्य विद्यालय का जायजा लिया गया। इस दौरान बूथ की स्थिति का भी अवलोकन किया। चापानल खराब रहने को लेकर जल्द दुरुस्त कराने को लेकर निर्देश दिया। विद्यालय में नामांकित 113 बच्चो में से मात्र 18 की ही उपस्थित देख काफी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक जिलकत आलम को निर्देश देते हुए कहा कि इसमे अविलम्ब सुधार किया जाय। बीडीओ ने बताया कि गांव में जलसंकट को समाधान कराने की दिशा में कार्य की जा रही है। जल समस्याओं की समाधान को लेकर सभी प्रकार के प्रयास किये जायेंगे ।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पास्टर सोरेन आदि उपस्थित थे।





