Search

October 24, 2026 2:14 am

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाई हुल क्रांति के महानायक सिदो कानहू की जयंती।

राजकुमार भगत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिद्धू कानहू पार्क पाकुड़ में स्थित हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिद्धू कानू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।जयंती पर याद करते हुए जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि सिदो कानहू आदिवासी तथा गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनी प्रथा के अत्याचार से आजाद करने में अहम भूमिका निभाई थी अंग्रेजों एवं महांजनी प्रथा से छुटकारा को लेकर संथाल विद्रोह का आगाज किया जिसका नेतृत्व सिद्धो कानहू ने किया था इनका जन्म झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव में हुआ था इनके द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध पूरे देश में बिगुल फूका गया था और इनके नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई थी जिसमें अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए गए थे।
मोके पर केंद्रीय समिति के सदस्य मिथिलेश घोष मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुशील हेंब्रम प्रकाश सिंह नगर अध्यक्ष पाकुड़ मुकेश सिंह नगर उपाध्यक्ष राजू सिंह पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत प्रदीप हाजरा राहुल शाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240411 wa00113022130608442004075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!