प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आसन्न लोकसभा निर्वाचन—2024 के निमित्त मतदाताओं में जागरूकता लाने के उदेश्य से स्वीप के कर्मी,पदाधिकारीयों, आंगनबाड़ी सेविका एवं बूथ अवरनेस ग्रुप (VAG) के सदस्यों के द्वारा स्थानीय मतदाताओं की उपस्थिति में मतदान केंद्र संख्या 40, प्राथमिक विद्यालय कारी पहाड़ी के क्षेत्र में वोट देने की तिथि, समय एवं वोट देने की अपील का एनाउंसमेंट करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया गया और मतदान का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपील किया गया। साथ ही सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के सदस्यों द्वारा मतदान का शपथ दिलाया गया।






