Search

October 24, 2026 4:27 am

नगर परिषद स्वच्छता को तैयार, शहरवासी गंध में रहने को लाचार

सुदीप कुमार त्रिवेदी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पाकुड़ शहर के गली मोहल्ले चौक चौराहों पर गंदगी का अंबार लगाया जा रहा है । इस सच की बानगी को दर्शाती ये तस्वीरें पाकुड़ शहर के क्रमशः रेलवे फाटक एवं शहर के एक मात्र खेल प्रेमी के लिए पसंदीदा जगह रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम का है । वैसे तो सरकारी महकमों की कार्यशैली लेटलतीफी की होती है लेकिन वर्तमान नगर परिषद इस मामले में थोड़ी चुस्त है । अखबारनवीसों के द्वारा संबंधित मुद्दों पर कलम चलते ही नगर परिषद तुरंत सक्रीय होकर संबंधित ईलाके की साफ सफाई कर देता है । पिछले दिनो ही शहर की हृदयस्थली माने जानेवाले गाँधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने लोगो के द्वारा आदतन जमा की गई कूड़े के अंबार को नगर परिषद के द्वारा साफ किया गया वही दूसरी ओर अन्नपूर्णा काॅलौनी में भी इसी तरह का सफ़ाई अभियान चलाया गया। हर दिन शहर के सभी इलाकों में नगर परिषद की ओर से कूड़ा एकत्रीकरण हेतु वाहन भेजा जाता है लेकिन बाबजूद इसके शहर के एक मात्र क्रीडास्थली माने जाने वाले रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार लगा रहता है और मजेदार बात यह कि इसके ठीक पहले ही देश की सबसे पुरानी पार्टी काँग्रेस का कार्यालय एवं शहर का एकमात्र पुस्तकालय भी है । इस बाबत आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त स्टेडियम के मुख्य द्वार पर जमा रहने वाले कूड़े की साफ सफाई केवल बड़े राजनीतिक त्योहारों के मौके से पूर्व ही की जाती है । कूड़े में फेंके गए चावल के ढेर के बाबत आसपास के लोगो ने बताया कि इस जगह पर उक्त इलाके में चलने वाले होटलों के द्वारा रात्रि में होटल मे बच गए बासी खाने को फेंक दिया जाता है जिससे फैलने वाली बदबू परेशान करने वाली होती है ।

img 20240424 wa00147118930221841844179

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!