Search

May 10, 2026 8:28 pm

18 चक्का टेलर गाड़ी ने मारी हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के बिजली कार्यालय के सामने सड़क आज सुबह गोकुलपुर की ओर से आ रहे हाइवा ने अपने आगे खड़े हाइवा को ठोक दिया, जिसके कारण टक्कर खा चुकी हाइवा अपने से आगे के हाइवा से टकरा गई एवं इस क्रम में उक्त हाइवा के सामने का भाग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया । यह घटना बिजली विभाग के पदाधिकारी के आवास के सामने ने टोल टैक्स के समक्ष घटी । इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ही दिशा से आ रही तीन हाइवा में से पीछे वाली हाइवा ने टक्कर मारी जबकि टोल कर्मियों ने पूछने पर बताया कि तीनों हाइवा एक ही कंपनी की है । बताते चलें कि पाकुड़ से दुमका जाने वाली सड़क अहले सुबह से ही व्यस्त रहती है । समाचार लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!