Search

June 17, 2026 11:10 pm

मजदूर दिवस पर दी गई अधिकारों की जानकारी।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर : अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें दो मजदूरों को टोकरी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ टुडू दिलीप ने मजदूरों की अधिकार को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिनों की रोजगार पाने की गारंटी है। इसको लेकर पारिश्रमिक भी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार के द्वारा मजदूरों के हित मे कई कदम उठाए गए है। जिससे मजदूर लाभ भी प्राप्त कर रहे है। वही कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मनोज कुमार व अधिवक्ता गंगाराम टुडू ने भी मजदूरों की अधिकारों को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

img 20240501 wa00328230348072130339203

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!