Search

May 13, 2026 8:12 am

आज से खुलेंगे स्कूल , बच्चे उत्साहित

सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक चलेगी स्कूल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिया आदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार 10 जून से झारखंड के लगभग सभी विद्यालय पुनः प्रारंभ हो जाएंगे। किंतु गर्मी ज्यों के त्यों बरकरार है। जिसे देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची ने आदेश जारी कर कहा है कि झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए केजी से वर्ग अष्टम तक के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी , सहायता प्राप्त,अल्पसंख्यक , निजी विद्यालय अपने-अपने विद्यालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक करेंगे एवं कक्षा 9 से ऊपर के सभी कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होगी। जो आगामी सूचना तक जारी रहेगा। सूचना राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी को दी गई है।

गर्मी के बीच बच्चे भी उत्साहित

लगातार अवकाश के पश्चात विद्यालय पुनः प्रारंभ होने से बच्चे उत्साहित है। यों कहिए की बच्चों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!