Search

May 13, 2026 7:29 am

पूर्व मालदा रेलवे डिवीजन के कल्याणचक रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्माण गैंग होल्ट क्वाटर के कार्य मे एजेंसी द्वारा बरती जा रही है घोर अनिमियता।

फरक्का के संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर ने कहा,जांच कर की जाएगी करवाई।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज-एक तरफ भारत सरकार के रेल मंत्रालय रेलवे को अमृत भारत के तहत दुरुस्त एवं सौंदर्यकरण करने के लिए करोड़ – अरबो रूपया खर्च कर रही है इतना ही नहीं बल्कि रेल मंत्रालय के द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों के समीप गैंग होल्ट क्वाटर का निर्माण भी कराया जा रहा है परंतु रेलवे के कोलकाता ज़ोन अंतर्गत पूर्व मालदा रेलवे डिवीजन में स्तिथ साहिबगंज-बरहरवा मुख्य रेल खंड के कल्याणचक रेलवे स्टेशन परिसर में बन रहे निर्माणधीन गैंग होल्ट
क्वाटर (बिल्डिंग) के निर्माण कार्य में एजेंसी के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है साथ ही साथ कार्य में बालू के जगह अत्यधिक गर्दी और घटिया ईंट का उपयोग कर जैसे-तैसे बिल्डिंग का कार्य कराया जा रहा है वहीं बिल्डिंग का निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री से संबंधित कार्य में
बालू के जगह अत्यधिक गर्दी और घटिया ईंट का उपयोग किस लिए कर रहे हैं ,तो उन्होंने बताया कि
हमें एजेंसी एवं साइड इंचार्ज के द्वारा जैसा डायरेक्शन मिलता है हम लोग इस आधार पर कार्य करते हैं हम लोग क्या कर सकते हैं हम लोग तो दैनिक मजदूर हैं।
वहीं जब मामले को लेकर रेलवे के रेलवे के विभागीय अधिकारी
असिस्टेंट इंजीनियर फरक्का से जानकारी ली गई,तो उन्होंने बताया कि कार्य में कोताही बरतने वाले कार्यरत एजेंसी व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध जांच के उपरांत कठोर करवाई की जाएगी।

img 20240611 wa00202494752025697428540
img 20240611 wa00225391366462256390979
img 20240611 wa00216967301075489987505

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!