Search

May 9, 2026 1:30 pm

ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार पर जागा प्रशासन, डीसी के निर्देश पर भेजे गए टीम ने समस्याओं का किया आकलन

क्षेत्र में बिजली पानी वं सड़क की समस्या होगी जल्द से जल्द दूर,बीडीओ श्रीमान मरांडी।

प्रशांत मंडल

पाकुड़: पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के चार बूथों में सड़क, पानी एवं बिजली जैसी जरूरी मूलभूत सुविधा न होने को लेकर हजारों मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया था । डीडीसी एवं बीडीओ के आश्वासन ग्रामीणों ने घंटो देर बाद वोट देना शुरू किया था।इसी को लेकर डीसी के निर्देश पर बीडीओ श्रीमान मरांडी ने एक सात सदस्य टीम गठित कर चारों बुथो की मूलभूत सुविधा को लेकर योजना तैयार करने हेतु टीम गांव भेजा ।वही बुधवार को प्रखंड से टीम बीपीओ मानिक दास ,बीपीआरओ केसी दास ,मनरेगा सहायक अभियंता साइमन हेंब्रम, पीएचडी कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू,पंचायत सचिव कमल पहाड़िया ,मुखिया रामा पहाड़िया ,रोजगार सेवक प्रकाश साहा ने बुथ संख्या 18 मालीपाड़ा गांव पहुंचकर गांव मूलभूत सुविधा का जानकारी लिया ।साथ ही सड़क, पेयजल ,बिजली की की समस्या को दूर करने हेतु योजना तैयार किया गया। इस दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान चार बुथ 18,21,40 एवं43 के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया था। आश्वासन के उपरांत सभी बुथो में लोगो बड़ चढ़ कर भाग लिया और सभी बुथो में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चारों बुथ के मूलभूत सुविधा को ठीक करने हेतु एक सात सदस्य टीम बनाई गई है। जो सभी जगह जाकर गांव के हर एक समस्याओं का योजना तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द गांवों में जरूरी मूलभुत सुविधाओ को दुरुस्त किया जाएगा।

img 20240612 wa00251879116646509213792

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!