सुदीप कुमार त्रिवेदी
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जिला प्रशासन से पाकुड़ दुमका सड़क पर चलने वाले कोयला डंपरों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। रंजीत सिंह ने विज्ञप्ति में कहा है कि पाकुड़ जिले के हिरणपुर अंतर्गत तोड़ाई में बीते दिन दस वर्षीय दलित युवक रविंद्र, रविदास पिता दिलीप रविदास की दुर्घटना डंपर से हुई और डंपर मौके से फरार हो गया जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है । फिलवक्त रविंद्र का इलाज बाहर चल रहा है । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ के जिलाध्यक्ष ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि आए दिन कोयला डंपर के मनमाने परिचालन से निरीह लोगो की जान चली जाती है लेकिन इसमें भी कोयला कंपनी ने दलालों को सक्रीय कर रखा है जो कथित तौर पर ऐसी दुर्घटनाओं को मैनेज करते हैं । रंजीत सिंह ने आगे कहा है कि इन कोयला डंपरों के चालक नाबालिग होते हैं जिनके ड्राइविंग लाइसेंस की जाँच होनी चाहिए। रंजीत ने कोयला कंपनी की सड़कों पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि ये सड़क पूर्व से बनी हुई है जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसकी जानकारी कंपनी को है लेकिन जानबूझकर मरम्मती नहीं करवाते हैं । जल्दी-जल्दी फेरा मरवाने के लिए पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर धड़ल्ले से डंपर को चलवाते हैं । बाहर से कई डंपर चलते हैं उनकी भी कागज पत्र की छानबीन होनी चाहिए । रालोजपा जिलाध्यक्ष ने दुमका मुख्य सड़क पर अविलंब डंपरों के परिचालन बंद किए जाने की मांग की है अन्यथा हिरणपुर तोडाय लिट्टीपाड़ा एवं अन्य ग्रामीण के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है ।





