Search

May 13, 2026 4:46 am

लोकपाल ने किया मनरेगा योजनाओ का निरीक्षण

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड): लोकपाल विनोद कुमार प्रमाणिक ने गुरुवार को बागशिशा पंचायत के कई मनरेगा योजनाओ की सघन जांच किया गया व पंचायत सचिव का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। लोकपाल ने पंचायत के गोपालपहाडी स्थित सुबोधन राय की जमीन पर बन रहे बिरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया। वर्ष 2023 – 24 के अंतर्गत सिंचाई कूप 3.96 लाख की लागत से बन रहा है। लोकपाल ने पंचायत सचिव लोगेन मरांडी को निर्देश देते हुए कहा कि प्लास्टर कार्य मे सुधार किया जाय व कूप के चारो ओर मिट्टी भरा जाय। इसके साथ ही देवापाड़ा में राकेश रविदास के जमीन पर बन रहे सिंचाई कूप , बागशिशा में सुलोचना देवी के जमीन पर बने गाय शेड सहित अन्य योजनाओ का निरीक्षण किया गया व पंचायत सचिव को योजना कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। लोकपाल ने मनरेगा पँजियो की जांच क्रम में पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि सात पँजियो को तुरन्त दुरुस्त करे। अभिलेख पँजियो को भी दुरुस्त करे। उन्होंने कहा कि योजना स्थलों पर सूचना पट्ट का अभाव देखा जा रहा है। योजना प्रारम्भ करने के पूर्व सूचना पट्ट अवश्य लगाए। मनरेगा योजना कार्य प्राक्कलन अनुरूप करे। गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना आवश्यक है। योजना कार्य मे अनियमितता बर्दास्त नही की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!