राजकुमार भगत
पाकुड़ । सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत कुसमानगर और तारानगर निवासी 29 वर्षीय अकिया खातुन एवं 22 मेकिस्मा खातुन दोनो के शरीर में रक्त की कमी के कारण इलाज में देर हो रहा था।मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया। मरीज के परिजनों की परेशानी को देखते हुए समूह के दो सदस्यों असमाउल हक इलामी एवं हैदर अली बलियाडांगा से संपर्क किया तभी दोनों रक्तदाता ने मरीज के परिजनों का परेशानी को देखते हुए रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पाकुड़ पहुंचकर रक्तदान किया,तभी जाके मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का भी शुक्रिया अदा किया। दोनो रक्तदाता ने कहा की समय समय पर रक्तदान करते रहेंगे। मौके पर रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार जी मौजूद रहे।







