स्पीड बाइकर्स पर नकेल कसी जाएगी एवं शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी —अंचलाधिकारी
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी— थाना प्रभारी
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद को लेकर शुक्रवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाना है। हिरणपुर में बाइक जांच अभियान चलाया जाएगा। वही स्पीड बाइकर्स युवकों पर नकेल कसी जाएगी। बाजार में शाम छह से नो बजे तक नो एंट्री लगाया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो ने कहा कि पर्व को देखते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। शांति माहौल को बिगाड़ने वालो के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जामिया सल्फ़िया हाथकाठी , मोहनपुर , बाबूपुर , बड़तल्ला , मंझलाडीह में बकरीद पर नमाज अदा करने की बात कही गई। वही उपस्थित लोगों ने बिन्दादिह पथ में काफी संख्या में बनाये गए स्पीड ब्रेकरों को अविलंब हटाने को लेकर प्रशासन को कहा गया। इस अवसर पर दीपक साहा , जयशिव यादव , मोहन भगत , विकास दास आदि उपस्थित थे।






