आंगनबाड़ी केंद्र पर नदारत रहती है मुसाबिल के सेविका मंजू देवी
झारखंड की हकीकत की टीम का गांव दौरा करने पर आंगनबाड़ी केंद्र का खुला राज।
प्रशांत मंडल
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मुसाबिल आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थापित सेविका मंजू देवी की मनमानी इन दिनों चरम पर है। सेविका सारे नियमों को ताक पर रख कर मनमानी ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करती हैं। जब दैनिक अखबार झारखंड की हकीकत की टीम शनिवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच मुसबिल गांव पहुंचा तब जाकर सच्चाई उजागर हुआ और उक्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया। जबकि शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र मुसाबिल में टीकाकरण भी था। उक्त केंद्र बंद होने के कारण एएनएम शांति साहा एवं सहिया एक पेड़ की नीचे बैठकर बच्चों को टीका दे रही थी। जब एएनएम शांति साहा से पेड़ के नीचे टीका देने का कारण पुछा तो उन्होंने कहा सेविका नहीं आई है सेंटर बंद है जिस कारण मजबूरन पेड़ के नीचे टीकाकरण करना पड़ रहा है।
क्या कहते है ग्रामीण
ग्रामीण काली पहाड़ीन, मुन्नी पहाड़ीन, चंद्र शेखर पहाड़ियां, जबरा पहाड़ियां, जलीया पहाड़ियां ने बताया कि मुसाबील आंगनबाड़ी केंद्र भगवान भरोसे है।यहां पर पदस्थापित सेविका मंजू देवी महीना में कभी कबार ही सेंटर आती हैं जिस कारण बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं को समुचित लाभ नहीं मिलता है।
क्या कहते हैं महिला पर्यवेक्षिका
इस दौरान जब महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेंब्रम से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने कहा सेंटर बंद होने की सूचना नहीं है और न ही सेविका मंजू देवी छुट्टी ली है।अगर सेंटर बंद है तो निश्चित उक्त सेविका पर कारवाई होगी।







