Search

May 9, 2026 9:28 am

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में आयोजित किया गया।जिसमें प्रखण्ड क्षेत्र के 11 विद्यालय के बच्चों व बच्चियों ने भाग लिया। मैच का शुभारंभ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के .सी.दास व मुखिया शिव टुडू द्वारा गेंद को उछाल कर किया गया।प्रतियोगिता में अंडर 17 एवं अंडर 14 के बालक- बालिका की टीम ने भाग लिया।मैच में उत्क्रमित उच्च विद्यालय तालपहाड़ी ,प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धर्मपुर ,प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा ,मध्य विद्यालय रोडगो,बालक मध्य विद्यालय लिट्टीपाड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा , तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय कदवा की टीम ने भाग लिया।बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने बताया कि प्रखण्ड स्तरीय खेल में जो बालक व बालिका फुटबॉल का खेल में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
उसे जिला स्तर में खेलने का मौका मिलेगा। फुटबॉल मैच का संचालन व देख रेख सम्बंधित विद्यालय के ही शिक्षकों द्वारा किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!