Search

May 12, 2026 8:44 pm

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईईओ ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

एस कुमार

प्लस- टू हाईस्कूल महेशपुर खेल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महेशपुर बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने फुटबॉल को किक मारकर किया. वही बीईईओ ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त की. बीईईओ ने बताया कि बालक व बालिकाओं का 14 टीमों के बीच प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर को प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी ने पेनाल्टी सूट कर फाइनल मैच में जगह बना ली. वही बालिका वर्ग के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को एक गोल से हराकर जीत हासिल की. बताया कि प्रखंड स्तर पर विजयी टीम को जिला खेल पदाधिकारी के निर्देशानुसार खेल किट दी जाएगी. विजेता टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का नेतृत्व करेगा और चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. बीईईओ ने कहा कि सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने का यह सुनहरा प्रयास है. खेल के क्षेत्र में बेहतर कैरियर भी है, और स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है. मौके पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, खेल प्रभारी अब्दुश सामाद, शेखर झा, सिल्वेस्टर मुर्मू, सिलबेस्टर मुर्मू, सुरेश तुरी, प्रदीप केशव दास अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!