मुस्लिम तुष्टीकरण के समक्ष झारखंड सरकार नतमस्तक।
सुदीप कुमार त्रिवेदी
पिछले दिनों प्रतिबंधित पशु के काटे जाने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले पर गोपीनाथपुर पर पहुँचे भाजपा नेता उमर बाउरी ने उक्त बातें पत्रकारों के समक्ष कही । बताते चले कि गोपीनाथपुर में पिछले दिनो दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भाजपा का एक शिष्टमंडल उक्त गाँव पहुँचा एवं उक्त घटना में पीड़ित पक्षों के बीच पहुँचकर हालात का जायजा लिया । गोपीनाथपुर मामले पर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए खुलकर भाजपा नेता ने वर्तमान झामुमो सरकार पर केवल और केवल मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने एवं हिंदुओं को दोयम दर्जे की मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुकि यह एक सिमाई इलाका है जहाँ जनसांख्यिकीय रूप से परिवर्तन किया जा रहा है । इस परिवर्तन से यहाँ के लोगों को यह महसूस होने लगा है कि वे भारत में नही बल्कि बांगलादेश में रह रहे हैं । घटना के बाद उपजे वातावरण का हवाला देते हुए उमर बाउरी ने कहा कि लोग भययुक्त माहौल में जी रहे हैं एवं अपने दैनंदिनी कार्य करने में भी डर रहे हैं । बाउरी ने आगे कहा कि सरकार को कड़ा रूख अख्तियार करते हुए दोषियों को सजा देना चाहिए एवं भुक्त भोगियों को उचित मुआवजा देना चाहिए । शिष्टमंडल में शामिल साहेबगंज के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि इस क्षेत्र में 90 के दशक से ही अवैध बांगलादेशियों के घुसपैठ को अंजाम दिया जा रहा है । उक्त शिष्टमंडल में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक अनंत ओझा, पाकुड़ पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, हिसाबी राय, कामेश्वर दास, संपा साहा, शबरी पाल, पंकज साह, मीडिया प्रभारी विक्रम मिश्रा मौजूद रहे ।







