Search

May 6, 2026 6:36 pm

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर विभिन्न खेल का होगा आयोजन।

राजकुमार भगत

निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। बैंठक में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर सब जूनियर लेवल के खिलाड़ियों हेतू एथलेटिक्स, फुटबॉल , साइकिलिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले टीम को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ओलंपिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। झारखंड राज्य में ” अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ” भव्यतापूर्वक आयोजित करने हेतु थीम “ओलंपिक में राज्य के खिलाड़ियों द्वारा सभी खेल स्पर्धा में कम से कम एक पदक प्राप्त करना” निर्धारित किया गया है।
मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला खेल समन्वयक ललित झा, जिला खेल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!