Search

May 12, 2026 7:02 pm

स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच की ओर एक प्रयास योग के साथ

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योग सत्र का किया गया आयोजन

योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला ने योगाभ्यास करवाया।

सतनाम सिंह

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला में रविंद्र भवन टाउन हॉल स्थित योग भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वस्थ शरीर हेतु योग करना आवश्यक है। इस बार योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग’ है। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है, इसे सभी को करनी चाहिए। नियमित योग करने से विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ती आती है, वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में कुछ क्षण योग के लिए जरूर निकाले। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चन्द्र गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, समेत अन्य पदाधिकारियों एवं जिला आयुष कार्यालय के सभी कर्मियों ने योग किया।

img 20240621 wa00202647751147411759366
img 20240621 wa0019387587084639574905
img 20240621 wa00187061996835815345642

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!