इस अवसर पर योग मंच ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर योग का आयोजन किया तो विद्यालय ने पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रम किया गया।
नियमित योग्य अभ्यास से विभिन्न रोग को दूर किया जा सकता है— योग गुरु राजकुमार भंडारी।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): दसवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड के सरकारी कार्यालय सहित विद्यालय तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बडत्ला के द्वारा कई गांव हुआ योग मय ,कई स्थानों पर लोगो द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अंचल कर्मियों ने योगाभ्यास किया। उधर हाथकाठी स्थित सिंचाई कॉलोनी में योग मंच द्वारा विभिन्न योगाभ्यास कराया गया जहां रामधनी साहा के नेतृत्व में काफी लोगों ने योग अभ्यास किया। हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने योगभ्यास में भाग लिया। वही विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इसके अलावे अन्य विद्यालयों में भी बढ़ चढ़कर योगाभ्यास किया गया और योग के प्रति लोगों को आकर्षित करते हुए प्रेरणा दिया तथा इसके महत्व को बताया गया वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरतला के द्वारा चौकीडाब, बीरग्राम, मैं योग गुरु राजकुमार भंडारी में आम जनों को योग के बारे में बताया इन्होंने कहा कि योग से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार साथ ही विभिन्न बीमारियों जैसे कैंसर थायराइड मोटापा शुगर आदि लोगों को नियमित योग के द्वारा दूर किया जा सकता है।






