Search

May 6, 2026 4:10 pm

उपायुक्त ने निर्धारित पथ से कोयला वाहनों का परिचालन का दिया निर्देश

हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा के लोगो ने ली राहत की सांस।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड): हिरणपुर के रास्ते कोयला वाहनों के वापसी के समय परिचालन को लेकर उपायुक्त ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा की निर्धारित पथ को छोड़कर दूसरे सडक से ने करे परिचालन। उपायुक्त ने महाप्रबंधक बिजिआर कैम्प कार्यालय अमडापाड़ा को निर्देश देते हुए कहा है की कोयला लोडिंग प्वाइंट अमडापाड़ा से पाकुड रेलवे साइडिंग लोटामारा तक कोयले का परिवहन हाइवा वाहन के माध्यम से किया जा रहा है। इन वाहनों की परिचालन में अनियमितता की शिकायते मिल रही है। कई खाली वाहनों द्वारा अपने निर्धारित मार्गो से छोड़ दूसरे मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।इस कारण विधि व्यवस्था की समस्या अनेकों बार सामने आ चुकी है। इस कारण किसी भी अवस्था में कोयला लदे व खाली वाहनों का परिचालन न किया जाय। अनुपालन न किए जाने पर विधिसम्मत कारवाई होगी। बताते चले की हिरणपुर के रास्ते खाली कोयला वाहनों का बीते कई माह से काफी संख्या में परिचालन किया जा रहा था। जिससे हिरणपुर बाजार में प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती थी। वही आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते आ रहा था। इसको देखते हुए हिरणपुर पुलिस द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए कई बार कठोर कदम भी उठाया गया था , इसके बाद वाहन चालकों का मनमानी चरम पर था , पर उपायुक्त की कारवाई से लोगो ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!