Search

May 6, 2026 4:09 pm

भा ज पा ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया

कला पट्टा लगाकर निकाला गया जुलूस।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, जिला-इकाई पाकुड़ ने “आपातकाल, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय और लोकतंत्र की हत्या” विषय पर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ0 लुईस मरांडी उपस्थिति रही।जिला अध्यक्ष श्री अमृत पांडेय ने कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून, 1975 को देशवासी एक काले अध्याय के रूप में सदैव स्मरण रखेंगे। क्योंकि इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी सत्ता बचाने एवं बनाये रखने के लिए मनमाने तरीके से देश में अपनी तानाशाही ”आपातकाल“ थोंपने हेतु तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद से इसकी घोषणा कराते हुए आधी रात में इसे पूरे देश में लागू कर दिया था। सारे विपक्षी नेतागण यथा- जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस आदि एवं विरोध करनेवाले अन्य विभिन्न लोग एक के बाद एक झूठे आरोपों में लगातार गिरफ्तार करवाकर जेल में डलवाये जा रहे थे। इस तानाशाही आपातकाल के दिन एवं दौर को देश ने भारतीय इतिहास का सबसे काला दिवस एवं सबसे काली अवधि की संज्ञा दिया, ताकि देश एवं भावी पीढ़ी उसे जाने एवं सदैव याद रखें।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ0 लुईस मरांडी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता के मोह स्वयं से आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर और जबरदस्ती देश में थोपकर लोगों, युवाओं, मिडियाओं और देशभक्त नेताओं के आवाजों को बुरी तरह कुचल दिया था। लोगों के अभिव्यक्ति के अधिकार और मौलिक अधिकार छिन लिये थे। देश ने वर्ष- 1977 में इंदिरा सरकार को सत्ता से बाहर कर और एक गैर कांग्रेसी पार्टी जनता पार्टी को भारी बहुमतों से सत्ता में लाकर तानाशाही कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब दिया था।संगोष्ठी के अन्त में श्रीमती लुईस मरांडी जी ने आपातकाल का दंश झेलनेवाले जनसंघ काल के नेता एवं पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। संगोष्ठी उपरांत श्रीमती लुईस मरांडी के नेतृत्व में सभीपदाधिकारीगण एवं कार्यकत्तागण द्वारा “25 जून, आपाताकाल, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय और लोकतंत्र की हत्या” को काला दिवस के रूप में मनाते हुए एवं जनजागरण के उद्देश्य से काला पट्टा लगाकर जिला कार्यालय से अम्बेदकर चौक तक पैदल मौन जुलूस निकाली गई।मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विवेकानन्द तिवारी, भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री शिला हेम्ब्रम, जिला मंत्री श्रीमती पार्वती देवी, जिला परिषद सदस्या श्रीमती पिंकी मंडल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, श्री दानियल किस्कु आदि अनेकों सम्मानित कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

img 20240625 wa0043527026640520918501

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!