नाबालिक के द्वारा ट्रैक्टर का परिचालन किया जा रहा था।
Also Read: अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, पाकुड़ में सख्त एक्शन प्लान, हर चेकनाका पर पुलिस तैनाती के निर्देश।
सतनाम सिंह
पाकुड़: शनिवार को मालपहाड़ी थाना इलाके के पाकुड़-राजग्राम मुख्य सड़क के नवीनगर गांव के पास खाली ट्रैक्टर के धक्के से 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत घटना की सूचला मालपहाड़ी ओपी की पुलिस को दी गई। मालपहाड़ी ओपी के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।घायल युवक की पहचान गांव के ही देवजीत साहा के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक नाबालिक बताया जा रहा है जिसको ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए एक घर में बंधक बना लिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी वाहनों के लिए सड़क जाम कर दिया। उसके बाद फिर पुलिस की समझाइस से ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया।
Also Read: शताब्दी समेत दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव गुरुवार से, शाम 5:15 बजे केंद्रीय मंत्री करेंगी उद्घाटन।






