Search

May 6, 2026 12:55 pm

हूल दिवस पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने हूल दिवस के नायक को किया नमन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

हूल दिवस के अवसर पर आज प्रशासनिक अमला के वरीय पदाधिकारियों ने हूल दिवस व झारखंड के नायक सिद्धो कान्हो मुर्मू व चाँद भैरव व फूलो झानो की आदम कद प्रतिमा पर भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया । इस पावन अवसर पर अहले सुबह पाकुड़ उपायुक्त व पाकुड़ पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ स्थानीय सिद्धो कान्हो मुर्मू पार्क पहुँचें एवं सादे समारोह में के रूप में झारखंड के वीर सपूतों व हूल दिवस के नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर पाकुड़ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वय पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हूल दिवस के द्वारा स्वतंत्रता के लिए किए गए प्रयास व लड़ाई को नमन करते हुए उनके प्रति भावभीनी कृतज्ञता प्रकट की ।

img 20240630 wa00081717226860053135203

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!