एस कुमार
महेशपुर- रदीपुर ओपी क्षेत्र के गाड़ामारा गांव के दुखु मेहरा के पुआल पाली में अचानक आग लगने से सारा पुआल जलकर राख हो गया. वही आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की. ग्रामीणों ने बोरिंग व पानी टंकी के सहारे आग पर काबू पाया. वहीं पीड़ित दुखु मेहरा ने बताया कि खाना बनाने के क्रम खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई. आग लगी कि घटना से लगने मवेशियों को चारा के लिए काफी दिक्कत हो गई है. बताया कि अगलगी की घटना में करीब 20 हजार रुपये की नुकसान हुई है।





