अपने पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं लोग।
पेट्रोल पंप व लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, भाजपा नेत्री शिला हेम्ब्रम पर लगा आरोप, महेशपुर व पाकुड़िया थाना में केस दर्ज
एस कुमार
महेशपुर – शहरग्राम में पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है. और ठगी का आरोप पीड़िता अंजुश्री चौधरी, मोरजेम शेख उर्फ आपेल शेख, संतोष किस्कु, शर्मिला किस्कु, सोनमती मुर्मू, बिटीधन सोरेन, शीला सोरेन ने भाजपा की एक नेत्री शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम व उसकी मां सरला पवरिया पर लगाया है. ठगी का यह मामला महेशपुर थाना, पाकुड़िया थाना समेत पश्चिम बंगाल तक ठगी करने का आरोप भाजपा नेत्री शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम और उसकी मां सरला पवरिया के ऊपर लगा है. वही उक्त मामले को लेकर पीड़िता पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अंजू चौधरी ने दुमकाडंगा गांव के शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम और सरला पावरिया के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगी करने के आरोप में महेशपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के द्वारा पीड़िता को महेशपुर- शहरग्राम में नया पेट्रोल पंप का प्रलोभन देकर जाल में फंसाया. इसके बाद दोनों महिला आरोपियों ने पीड़िता से कुल छह लाख 27 हजार रुपए खर्च करने की बात बताई. पीड़िता व उसके पति विश्वजीत चौधरी ने आरोपी शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम व उसकी मां सरला पवरिया को अलग-अलग किस्त में रुपया भेजा. अंतिम किस्त का एक लाख 40 हजार रुपया बकाया था. वादिनी एवं उसके पति ने जिस दिन बकाया रुपया दे दिया. उसके कुछ दिन बाद से ही दोनों महिलाओं के द्वारा फोन रिसीव करना बंद कर दिया. फोन रिसीव नहीं करने के बाद जब पीड़िता अंजुश्री चौधरी और उसका पति विश्वजीत चौधरी ने उक्त महिलाओं के घर जाकर पूछताछ किया तो पता चला वह दोनों अपना डेरा छोड़ भाग गए है. गांव वाले के द्वारा पता चला कि यह दोनों ठगी का काम करती हैं. कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. बीते 20 मई 2024 को जब पीड़िता और उसका पति फिर से दोनों महिलाओं के घर गया, तो दोनों पीछे के दरवाजे से भागने लगी. इसके बाद पीड़िता के द्वारा दोनों को रोक लिया गया. इसके बाद उल्टा ही आरोपितों के द्वारा धमकी भरी लफ्जों से उन लोगों के साथ बदतमीजी करने लगी. इसी बीच पीड़िता ने साक्ष के रूप में वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली. लेकिन आरोपितों के द्वारा लगातार भाजपा नेत्री होने को लेकर पीड़िता को धमकी देते रही. इसके बाद पीड़िता ने कानून का सहारा लेने के लिए महेशपुर थाना पहुँची. जहां पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में दोनों मां बेटी के खिलाफ कांड संख्या 94/24 दिनांक 27/06/2024 धारा 420,406 के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर भाजपा नेत्री शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम के द्वारा इसके अलावा कई लोगों को अपना शिकार बनाई है. जिसको लेकर पीड़ित लोगों ने स्थानीय थाने में शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम के खिलाफ लिखित शिकायत की है. वही 6 लाख 27 हजार ठगी से कुछ सालों पहले पाकुड़िया थाना क्षेत्र निवासी रंजीत घोष से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम से 7 लाख ठगी कर ली गई थी. ठगी के बाद शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम के द्वारा पीड़ित व्यक्ति रंजीत घोष को लाखों का चेक थमा दिया गया. इसके बाद अकाउंट में राशि नहीं रहने के कारण चेक बाउंस हो गया. जहां पीड़ित व्यक्ति रंजीत घोष ने शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम के खिलाफ पाकुड़िया थाना में कांड संख्या 94/2020 चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद भाजपा नेत्री शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम ने आदिवासी समुदाय के लोगों को भी गांव- गांव जाकर अपने ठगी के जाल में फंसाने लगी. वही महेशपुर थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव निवासी संतोष किस्कु समेत अन्य लोगों को अपना शिकार बनायी. वही महेशपुर- नुनबट्टा गांव निवासी संतोष किस्कु ने बताया कि भाजपा नेत्री शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम ने 5 लाख का पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार, सरकारी अनुदान राशि के नाम पर 12 हजार और उसके बहन नुनाबट्टा गांव निवासी शर्मिला किस्कु को लोन दिलाने के नाम पर 12 हजार की ठगी के साथ ही नुनबट्टा गांव में ही ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर सोनमती मुर्मू, बिटीधन सोरेन, शीला सोरेन, शर्मिला किस्कु व संतोष किस्कु से लाखों की लोन करवाने के एवज में 60 हजार नगद लेकर उक्त दोनों मां सरल पवरिया व बेटी शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम ने ठगी कर महेशपुर छोड़कर भाग निकली. बताया कि सभी ने विगत 8 जून 2024 को महेशपुर थाने में लिखित शिकायत की है. वही जाते – जाते दोनों महिलाओं ने ठीकेदारी करने का बात कहकर महेशपुर- सीलमपुर गांव निवासी मोरजेम शेख उर्फ आपेल शेख के हार्डवेयर दुकान से ब्लेंक चैक थमाकर 3 लाख 70 हजार 990 रुपया लेकर फरार हो गई. वही सभी पीड़ितों ने लिखित शिकायत देते हुए स्थानीय व जिला प्रशासन से पैसे की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है.हालांकि इस मामले को लेकर भाजपा नेत्री से संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।






