प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के दुमका लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क धुंधा के समीप सोमवार को एक पिकअप वैन ने खड़ी बस को टक्कर मारने से पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रिया रोजी बस धुंधा के समीप पैसेंजर को उतार रहे थे,तभी बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह से पिकअप वैन संख्या जेएच 16एफ 0599कुर्सी लाद कर दुमका के और जा रहे थे इसी दरमियान पिकअप चालक अनिल प्रसाद ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और खड़ी बस को टक्कर मार दिया जिससे पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वही चालक भी बाल बाल बच गया। इधर पुलिस को खबर मिलते ही छानबीन में जुट गए हैं।




