मकान मालिकों में काफी असंतोष कहां नापी में है त्रुटि, कहा फिर से हो नापी
सुस्मित तिवारी।
पाकुड़: पाकुड़ के हिरणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के जमीन के नापी के उपरांत तीन व्यक्तियों के घर विद्यालय जमीन के अधीन आ गया है।विद्यालय भूमि को लेकर शिकायत करें जाने पर अंचल अधिकारी ने बीते सोमवार को विद्यालय भूमि की नापि करवाए थे। जिसमें नए घर बने मुख्तार सलाउद्दीन और सहउद्दीन अंसारी का घर वर्तमान मैप में विद्यालय भूमि के अंतर्गत आ जाता है। जिससे मकान मालिकों में काफी नाराजगी है।मालूम हो कि प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर का कुल भूमि 18 बीघा 4 कट्ठा 17 धुर जमीन को विद्यालय के नाम पर दान पत्र में वर्ष 1950 को हाथकाटी निवासी ठाकुर मरांडी , नुना सोरेन, लोदो सोरेन ने विद्यालय के नाम पर दान में दिया था, वर्तमान में विद्यालय का ग्रेट इंग्लिश मीडियम होने की अनुमति मिलने के बाद पुन नापी कराए जाने पर, विद्यालय भूमि पर मुख्तार सलाउद्दीन और शहलुद्दीन का का नवनिर्मित घर विद्यालय भूमि के डाक संख्या 535/ 36 आ रहा है इस संबंध में विद्यालय प्रधानाध्यापक से बात करने पर उन्होंने बताया कि नवी के क्रम में तीनों व्यक्तियों का जमीन विद्यालय का आता है जिसका नोटिस आज अंजन अधिकारी देंगे।
क्या कहते हैं मकान मालिक
मकान मालिक सहउद्दीन से पूछे जाने पर बताया कि हम लोगों ने वर्ष 2008 – 9 में उक्त जमीन को खरीदा था भवन ढलाई के समय विरोध होने पर पुन:सरकारी अमीन लाकर परंतु विद्यालय के अंतर्गत उक्त जमीन नहीं आया था इस बार पुनः विभाग ने नापी करने पर बताया जा रहा है कि या जमीन विद्यालय का है। इन्होंने काफी नाराजगी और व्यथित होकर कहा कि घर ऐसे नहीं बन जाता है इतने दिनों तक विभाग कहां सोया हुआ था। इन्होंने कहा नापी में त्रुटि है।






