Search

May 11, 2026 10:43 pm

अल्कोहल ब्रीथ एनालाइजर के साथ पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान।

बजरंग पंडित

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में मंगलवार शाम अंबेडकर चौक स्थित नशा कर वाहन चलाने वाले के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया,कई वाहन चालकों के मुंह में अल्कोहल ब्रीथ एनालाइजर मशीन डाला गया और चेक किया गया की कहीं चालक नशे की हालत में तो नही, जांच अभियान के दौरान कई बाइक,टोटो एवं कार को रोककर चालकों के मुंह में अल्कोहल ब्रीथ एनालाइजर मशीन डाला गया जिससे पता चल सके कहीं चालक के द्वारा अपने वाहन को नशे की हालात में तो नही चलाया जा रहा, नशे की हालात में वाहन चलाना काफी खतरनाक साबित होता है ऐसा पाकुड़ पुलिस के द्वारा आम जनों को समझाया गया,पुलिस के द्वारा इस तरह के जांच अभियान पूरे पाकुड़ जिले में किए जाने है।दरअसल ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जिसमे चालक नशे की हालत में पाया गया था,और आजकल एक फैशन सा बन गया है जिसमें वाहन चालक कार द्वारा नशा कर वाहन को काफी तेज गति से चलाया जाता है,इसके रोकथाम हेतु पुलिस की पहल सराहनीय है और आगे भी पुलिस के द्वारा रूटीन जांच अभियान चलाया जाएगा।

img 20240702 wa00386282458741621514496

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!