सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पाकुड़- राजग्राम मुख्य सड़क के पत्थरघटा गांव के समीप बीते सोमवार की रात एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक चालक व सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों युवक मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा का रहने वाला है।दोनों युवक कासेम शेख व आनेकुल शेख बाहर मजदूरी करता है। बीते रात को ट्रेन की टिकट करवाने को लेकर मुरारोई गया हुआ था। लौटते वक्त पत्थरघटा के समीप बाईक के संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक रोड के किनारे खेत में जाकर गिर गया।स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों यूवक को राजग्राम स्थित अस्पताल भेजा गया। जहां स्थिति नाजुक को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है।





