Search

May 11, 2026 8:49 pm

सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य हेतु क्लब के निबंधन संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के 148 गांव के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य हेतु क्लब के निबंधन संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया । पाकुड़ जिला खेलकूद सह पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़िया प्रखंड में जितने भी सिद्धो कान्हो युवा खेल क्लब के गठन किया गया है उनके सभी सदस्यों को प्रखंड सभागार में जिला खेल कार्यालय द्वारा उक्त क्लब के निबंधन संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई है । कार्यशाला में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा निबंधन हेतु आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी गई साथ ही पीपीटी के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द निबंधन करने हेतु प्रेरित किया गया । क्लब के सभी खिलाड़ियों ने जानकारी हासिल की । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी, खेल समन्वयक ललित झा जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ दीपन लाहरी सहित विभागीय कर्मी बीपीआरओ त्रिदीप शील प्रखंड के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!