Search

May 6, 2026 9:41 am

स्वास्थ्य विभाग का 15वीं वित्त जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक संपन्न

अधिकारियों को मिला आवश्यक दिशा निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 15 वें वित, जिला स्तरीय चयन समिति एवं जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, जीणोद्धार से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने रहसपुर हेल्थ सब सेंटर के निर्माण हेतु जमीन का मामला को लेकर जिला अभियंता को दो सप्ताह के अन्दर समाधान करने तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 11 हेल्थ सब सेंटर के विरूद्ध 10 के निर्माण के लिए अग्रेतर करवाई हेतु निर्देश दिया गया। वहीं नगर परिषद के अन्तर्गत संचालित दो अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए चिकित्सा पदाधिकारी के नियुक्ति हेतु विज्ञापन करने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ब्रांडिंग हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सदर अस्पताल के जीणोद्धार हेतु भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं सिविल सर्जन को एक सप्ताह के अन्दर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सभी जिला स्तरीय नियुक्ति हेतु रोस्टर क्लियरेंस कर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भीबीडी कंसल्टेंट की बहाली को जल्द से जल्द कराने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, डीएस डॉ मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240703 wa00224615255576247936784

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!