Search

May 6, 2026 10:33 am

सपने वह देखो जो तुम्हें सोने ना दे : कुलपति प्रोफेसर डॉ बिमल प्रसाद सिंह।

यासिर अराफ़ात।

पाकुड़ : के०के०एम० कॉलेज पाकुड़ क्षेत्र की सार्वागिण विकास में मददगार साबित हुआ है। क्षेत्र के हजारों छात्र- छात्राएं इस शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर या तो सरकारी / गैर-सरकारी निकायों में सर्विस / जॉब कर रहे हैं या तो उच्च अध्ययन के लिए अन्यत्र गये हुए हैं या फिर कोई कानूनी सलाहकार/अधिवक्ता, यहां तक की अन्य शिक्षण संस्थान में प्रोफ़ेसर के पद पर पदस्थापित हैं इत्यादि। इस महत्वाकांक्षी के०के०एम० कॉलेज पाकुड़ यानी कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज (पाकुड़) की स्थापना 1965 में हुई थी। जानकार बताते हैं कि राजा कुमार कालीदास के मृत्यु उपरांत उनकी धर्मपत्नी स्व० रानी ज्योतिर्मयी देवी के द्वारा उनकी पूण्य स्मृति स्वरूप सम्पूर्ण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार यानी अलख जगाने हेतु उनके योगदान और कृतित्व को अक्षुण्ण बनाये रखने के मद्देनजर 6 अगस्त 1965 को कुमार कालीदास पाण्डेय के नाम से कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज, पाकुड़ की स्थापना की गई थी ( जिससे के०के०एम० कॉलेज के नाम से जाना जाता है )। जो क्षेत्र की सर्वांगिण विकास में सहायक के रुप में निरन्तर यानी प्रति वर्ष सैकड़ों छात्रों- छात्राएं शैक्षणिक अर्हता को पूरा करते हुए स्नातक की डिग्री लेकर या तो आगे की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाते हैं या फिर अन्य जॉब या फिर निजी बिजनेस आदि निपुणता के साथ करते हैं। वही बुधवार को कुमार कालीदास पाण्डेय की प्रतिमा दाता के०के०एम० कॉलेज पाकुड़ के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार हेम्ब्रम की धर्मपत्नी झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रेमलता मुर्मू की सहयोग से 3 जुलाई 2024 बुधवार को कुमार कालीदास पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका के कुलपति प्रोफेसर डॉ बिमल प्रसाद सिंह के कर कमलों से सम्पन्न किया गया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ युगल झा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ शिव प्रसाद लोहरा, डॉ राजीव कुमार, मीरा प्रवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।कुलपति ने सभा को संबोधित करते हुए दिल को भावुक करने वाली बातों का जिक्र किया. उन्होंने छात्रों से कहा कि सपना वह देखो जो तुम्हें सोने ना दे. और उसी के अनुरूप मेहनत करते जाओ. सफलता तुम्हारा कदम चूमेगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!