Search

October 17, 2026 1:24 pm

एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्टी की समीक्षा बैठक की गई।

एस कुमार

महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार, अमड़ापाड़ा एसआई दिलीप कुमार बास्की, पाकुड़िया एसआई कन्हैया कुमार यादव मौजूद थे. बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानेदारों को नये कानूनों की जानकारी दी. साथ ही थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!