छापेमारी में एक पिकअप वैन, लाखों की कॉपर तार,कटर मशीन समेत 3 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद
एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा पावर सब-स्टेशन में विति रात लाखों का काॅपर तार चोरी करते पुलिस टीम ने दो चोर को रंगे हाथ धर बोच लिया है। वही अंधेरा का फायदा उठाकर तीन चोर फरार हो गया। उक्त मामले को लेकर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने महेशपुर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि तीन जुलाई की रात 11 बजे 5-7 की संख्या में धारदार हथियार, सबल लेकर हाथीमारा सबस्टेशन में घुस गया। और विद्युत कर्मी पंकज कुमार को बंधक बनाते हुए लाखों का काॅपर तार चोरी करने लगा। चोरी की भनक पुलिस को मिलते ही टीम गठित कर थानेदार, सन्नी सुप्रभात, पुअनि अनिल कुमार सिंह समेत तीन शस्त्रबल पावर स्टेशन की घेराबंदी करते हुए खदेड़ते हुए चोर सफरूल शेख और कलिमुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। दोनो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद- फरक्का केंदुआ थाना का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिकप वेन समेत चोरी की गई लाखो का तार, कटर मशीन , 3 मोबाइल बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।







