Search

October 17, 2026 12:22 pm

राजपोखर में प्रखंड स्तरीय सोस टीम का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड के राज पोखर पंचायत भवन में नीड्स संस्था के तहत स्वाभिमान परियोजना के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय सोस टीम का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन माननीय मुखिया श्रीमती ललिता किस्कू के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रवासन संसाधन केंद्र के जिला हेड संजय गोस्वामी द्वारा बताए गया कि स्वाभिमान परियोजना के तहत प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर काम से जोड़ने का प्रयास काम धाम के माध्यम से किया जाता है ।सोस टीम आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मजदूरों की सहायता करती हैं। जैसे किसी भी मजदूर का पलायन के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार के द्वारा दिए दिए जाने वाले लाभ से जुड़वाने में सहायता करेगी साथ ही साथ यह टीम रोजगार मेला में कुशल श्रमिकों का निबंधन कराकर रोजगार से भी जोड़ने का काम करेगी। प्रवासन संसाधन केंद्र पाकुड़िया के प्रभारी राजीव रंजन द्वारा बताए गया कि सरकार द्वारा संचालित योजना श्रम कार्ड ,आयुष्मान कार्ड बनवाकर अधिक से अधिक लाभ ले।इस प्रशिक्षण में उपमुखिया, सेविका सहिया, वार्ड सदस्य महिला समूह की अध्यक्ष कुशल और कुशल मजदूर ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सफल बनाने में संबंधित पंचायत के इंटरनेट साथी सविना हेम्ब्रम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!