Search

May 11, 2026 6:48 pm

पुनः हेमंत सोरेन बने मुख्यमंत्री, झामुमो में खुशी की लहर, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पुनः हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की सपथ लेने पर झामुमो सहित इंडिया गठबंधन में खुशी की लहर देखी जा रही है। इसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित धनुषपूजा झामुमो कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी का इजहार किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम सबने 2019 में राज्य में विधानसभा का चुनाव अपने नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ा था। यह सिद्ध हो गया कि भाजपा ने एक साजिश के तहत हमारे नेता को जेल में अपनी मिशनरी का दुरुपयोग करते हुए डाला था। अब माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत मिली है तो झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए पुनः उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पूरे झारखंड के लोगों में भारी उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका भारी खमियाजा भुगतना पड़ेगा।मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, मोसर्रफ हुसैन, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, नवीन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240704 wa00214826137844523240628

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!