Search

October 17, 2026 11:12 am

जन्म दिवस के अवसर पर मानस बनर्जी ने किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । अपने जन्मदिन के अवसर पर मानस बनर्जी ने रक्तदान कर 67 वर्षीय सदर अस्पताल पाकुड़ में भर्ती महिला की जान बचाई है।संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया ने बताया कि राजा दुबे जो राजापाड़ा के निवासी हैं उनकी माता 67 वर्षीय ललिता देवी जिनको डायलिसिस करना था । चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया । चिकित्सकों के सुझाव पर राजा दुबे ने संस्था के सदस्य से संपर्क किया। संस्था ने रक्त के महत्व को समझते हुए मानस बनर्जी से संपर्क किया । मानस ने पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में शुक्रवार को अपना रक्तदान कर 67 वर्षीय ललिता देवी के लिए रक्तदान किया। रक्तदाता मानस का यह चौथा रक्तदान है । इन्होंने कहा कि मैं अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर जन्मदिन भव्य रूप से मना लेता हूं। मौके पर संस्था के बापिन दत्ता कर्मचारी नवीन कुमार अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!