Search

October 17, 2026 11:12 am

अनियंत्रित ट्रक क्रॉस बैरियर तोड़ सड़क किनारे पलटा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र के गोड्डा धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क लालबांध के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 09जीसी 3528 गोड्डा से सिमलोंग धरमपुर के रास्ते लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था कि लालबांध के समीप ट्रक असंतुलित हो सड़क से नीचे उतरकर पलट गया,हालांकि घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है।ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!