Search

October 17, 2026 10:15 am

मांझी परगाना की मासिक बैठक जिला माझी परगाना लहाॆन्ती बैसी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शुक्रवार को मांझी परगाना की मासिक बैठक जिला माझी परगाना लहाॆन्ती बैसी के अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शामिल सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाकुड़िया साइमन मरांडी ने मांझी परगाना स्वशासन व्यवस्था की जानकारी दी और कहा कि सभी ग्राम प्रधान आपने – आपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बनें । अभी धान की खेती का समय चल रहा है ,जिसमें जमीन सम्बन्धी विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है। खेती कार्य में उत्पन्न विवादो का समाधान सभी ग्राम प्रधान अपने अपने गांव के प्रमुख व्यक्तियों के साथ मिल बैठकर निष्पक्षता के साथ करेंगे। साथ ही 15 – 15 दिनो के अन्तराल पर सभी राजस्व कर्मचारी सभी हल्का के कचहरी अथवा पंचायत भवन में ग्राम प्रधान , पदधारी व्यक्ति एवं सोलह आना रैयतों के साथ बैठक सुनिश्चित करेंगे । जिन गांवों में प्राणिक,गोडेत, नायकी एवं जोगमांझी आदि पद ख़ाली है वहां यथाशीघ्र ग्राम सभा कर खाली पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे ।बैठक में जिला मांझी परगाना लहाॆन्ती बैसी के अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन ने प्रधान के अधिकार एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संथाल परगना जिला गठन के बाद से क्या क्या कानून बना तथा उस कानून का अभी तक सही ढंग से पालन हो पाया कि नहीं इसके सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा किया । बैठक में परमेश्वर मुर्मू ,जगर हेम्ब्रम जयंत यादव,रानेश कुमार हंसदा सहित सभी ग्राम प्रधान उपस्थित हुए ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!