Search

May 6, 2026 8:55 am

महेशपुर पुलिस ने 500 पीस बिस्फोटक समाग्री (डेटोनेटर ) के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

महेशपुर थाना में एसडीपीओ विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

एस कुमार

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के सिलमपुर के पास महेशपुर पुलिस ने एक बाइक समेत डिक्की में भरा 500 फीस बिस्फोटक पदार्थ (डेटोनेटर) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि पाकुड़िया के एक व्यक्ति बाइक से बिस्फोटक पदार्थ ले जा रहे है । जिसको लेकर महेशपुर थानेदार सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व पुलिस बल सुभाष साह, बिहारी सिंह जय कुमार दलबल के साथ छापामारी करते हुए सिलमपुर से एनुल हुसैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । छानबीन में 500 पीस डेटोनेटर बरामद हुई पुलिस बाइक जब्त कर महेशपुर थाना ले आई ।
उधर इस मामले में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांड का उदवेदन किया और अन्य पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बिस्फोटक पदार्थ उपयोग करने वाले खदान मालिक इसकी सुचना पुलिस को पूर्व मे देना अनिवार्य है । पुलिस इस सबंध में ऐनुल हुसैन गांव शेरसाहबांध के साथ बाइक मालिक राजा अंसारी ,डोमनाबांध थाना पाकुड़िया के लिए मामला दर्ज कर जेल भेज दिया ।

img 20240706 wa00187975167475437817431

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!