सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर इकाई ने नगर सह मंत्री सुलभ मंडल की अध्यक्षता में प्लस टू उच्च विद्यालय मोड़ में स्थापित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के समक्ष झंडोतोलन कर परिषद के 75वां स्थापना दिवस मनाया । जिसमे मुख्य रूप से बतौर अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहा उपस्थित थी थे । झंडोत्तलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहा से बताया कि अभाविप स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। वहीं नगर सह मंत्री सुलभ मंडल ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि अभाविप का गठन 9 जुलाई 1949 को हुआ जिसके बाद अभाविप राष्ट्र सेवा एवम् शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आंदोलन करते आई है। मौके पर नगर सह मंत्री सुलभ मंडल,नगर कार्यालय मंत्री सूरज पंडित, जितेन्द्र यादव, महानंद साहा,नगर छात्रा प्रमुख भाग्यश्री कुमारी, कला मंच प्रमुख बेहूला कुमारी, आलोक कुमार, दिनेश मंडल, कृष्ण कुमार , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





