Search

May 6, 2026 3:49 am

डीडीसी ने किया डीएलसीसी एवं डीसीसी की बैठक

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों की अहम भूमिका।

राजकुमार भगत

उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं जिला स्तरीय साख समिति की बैठक हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना,सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ बैंक को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें। वार्षिक साख योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का लक्ष्य 895 करोड़ है। चतुर्थ तिमाही में 882 करोड़ प्राप्त किया गया है जो की प्रतिशत 98.58 है जो झारखंड में 8 वें स्थान पर रहा। साथ ही साथ सीडी रेशियों में पाकुड़ जिला द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा डीडीसी ने क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में विभिन्न बैंकों में लंबित केसीसी आवेदन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी लंबित आवेदन हैं उनको पुनः सत्यापित कराकर सभी बैंको के साखाओं में भेजें। किसान क्रेडिट कार्ड के स्वीकृति में तेजी लाने हेतु एसबीआई बैंक, आफ इंडिया एवं इंडियन बैंक को विशेष तौर पर ध्यान देने की बात कही। केसीसी योजना के समीक्षा क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो नॉन पीएम किसान है उन्हे भी इसका लाभ मिले।
पीएमईजीपी योजना के समीक्षा क्रम में प्रखंड उद्यमी समन्वयक के द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजना वर्ष 2023-24 पाकुड़ जिले का लक्ष्य 203 है। जिसके विरूद्ध 265 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं बैंक के द्वारा 68 लाभुकों ऋण की स्वीकृति दी गई है। वहीं 190 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। डीडीसी ने जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदन से ज्यादा लौटाए गए आवेदन है आप वैसे आवेदन को जेनरेट करवाएं जो की रिजेक्ट ना हो।
मौके पर आरबीआई प्रबंधक रोशन कुमार, डीडीएम नाबार्ड प्रेम कुमार, एलडीएम धनेश्वर बेसरा, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ के.के.भारती समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

img 20240709 wa00402747153100739739791

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!